गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना में तेजी, चांदी सस्ती

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में घटबढ़ दर्ज की गई। इस दौरान सोना 50 रुपये बढ़कर बिका। वहीं चांदी 700 रुपये सस्ती। कारोबार की शुरुआत में सोना 57900 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 57950 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 67700 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 67000 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 58200 नीचे में 57800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 67750 तथा नीचे 66900 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1865 डॉलर तथा चांदी 2200 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *