गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोना जब्त

कन्नूर : एयर कस्टम्स और डीआरआई अधिकारियों के संयुक्त अभियान में शुक्रवार को दुबई से कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से आये एक यात्री के पास से करीब 66 लाख रुपये मूल्य का 1241 ग्राम सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क उपायुक्त सी वी जयकांत के नेतृत्व वाली टीम ने इस सिलसिले में कासरगोड जिले के बेकल के अबुबकर को हिरासत में लिया। तस्करी के सोने को दो पॉलीथिन के पैकेट में छुपाकर रखा गया था। इस बीच, सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को जेद्दा से कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे एक यात्री के पास से करीब 60 लाख रुपये मूल्य का 1162 ग्राम सोना जब्त किया। सीमा शुल्क सूत्रों ने कहा कि उन्होंने तस्करी के सोने के साथ मलप्पुरम जिले के चेरुमुक्कू के जाफर को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *