गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में सोना जब्त

हैदराबाद : तेलंगाना में शमशाबाद के पास स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर शुल्क अधिकारियों ने 23 यात्रियों के पास से 14 किलो से अधिक का सोना जब्त किया है जिसकी कीमत 7.89 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि सूडान निवासी यात्री बुधवार तड़के फ्लाइट जी9 458 से सूडान से शारजाह पहुंचा इस दौरान उसके पास से 14 किलो से अधिक सोना जब्त किया गया, जिसे उसने अपने शरीर के कई हिस्सों में छिपाकर रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि हाल ही के दिनों में, यह आरजीआईए पर हैदराबाद सीमा शुल्क द्वारा सोने की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *