इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मजबूती दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 1450 रुपये तथा चांदी 1400 रुपये महंगी बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 74000 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 75450 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 82000 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 83400 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 75450 नीचे में 73900 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 83600 तथा नीचे 81900 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2390 डॉलर तथा चांदी 2865 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना – चांदी में मजबूती
