गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शहडोल से चोरी हुआ सोना राजस्थान में मिला

चार महिलाएं गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल से लगभग एक माह पहले चोरी हुए सोने में से लगभग सात लाख रुपए मूल्य का सोना राजस्थान से बरामद कर लिया गया है और इस सिलसिले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। शहडोल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी सी सागर और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि नगर की एक सराफा दुकान से इसी वर्ष 12 अप्रैल को नौ लाख रुपए मूल्य का सोना चोरी हुआ था। इसमें से शहडोल पुलिस ने आज सात लाख रुपए मूल्य का सोना राजस्थान के कोटा और झालावाड़ की चार महिलाओं के कब्जे से बरामद किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की पांच विशेष टीमों ने पचासों सीसीटीवी के फुटेज तलाशे। इसी बीच कटनी के मुड़वारा स्टेशन पर संदिग्ध महिलाएं दिखीं। इनके बारे में जानकारी जुटाने पर वे राजस्थान के कोटा और झालावाड़ में मिलीं। पुलिस ने चारों महिला आरोपियों अंजली बागड़ी, लीलाबाई मोंगिया, सावित्री मोंगिया और रोशनबाई मोंगिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात लाख रुपए मूल्य का सोना बरामद कर लिया है। इस मामले में दो अन्य महिला आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *