चेन्नई : अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने शुक्रवार को शारजाह से आए एक सूडानी यात्री के पास से 82.41 लाख रुपये मूल्य का 1.85 किलो सोना जब्त कर उसे उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हवाई अड्डे की सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर शारजाह से आए सूडानी नागरिक को एआईयू अधिकारियों ने रोका। जांच करने पर पाया कि आरोपी पेस्ट के रूप में शरीर में सोना छिपा रखा था। जिसका वजन 1.85 किलोग्राम और मूल्य 82.41 लाख रुपये आंका गया। अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के अंतर्गत सोना को जब्त किया और सूडानी यात्री को गिरफ्तार किया।
