गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा,यातायात बाधित

जगदलपुर : किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन में बोडवारा और शिवलिंगपुरम स्टेशन के बीच रेलमार्ग पर चट्टान से टकराकर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया जिसके कारण इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित है। यह घटना छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से 230 किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश में रविवार सुबह 6.10 बजे की बताई गई है। घटना के चलते रेल आवागमन बंद हो गया है। विशाखापत्तनम से किरंदुल आने वाली पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को विशाखापट्टनम में अभी रोक दिया गया है।
इस मार्ग पर रेललाइन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। अरकू और कोरापुट रेलखंड में यह रेलमार्ग अनंतगिरी के पर्वतों के घाट से गुजरती है। रेललाइन दोहरीकरण के लिए यहां पहाड़ों को काट कर मार्ग चौड़ा किया जा रहा है जिससे कभी कभार चट्टानें पहाड़ से टूटकर पटरी पर गिर जाती है। इंजन के पटरी से उतरने की घटना के कारण अरकु रेलखंड में रेल आवागमन बंद है। इस रूट पर मालगाड़ी के अलावा चार यात्री ट्रेन चलती हैं। रेल अधिकारियों के अनुसार शाम तक लाइन बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *