गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोपाल राय ने की पौधारोपण अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत

नई दिल्ली : गोपाल राय ने सोमवार को यहां गढ़ी मांडू से पौधारोपण अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली को हरा भरा करने के लिए इस साल 40 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं जबकि 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राय ने कहा कि 2020 में जबसे हमारी सरकार बनी है, तब से 2022-23 तक एक करोड़ 18 लाख पौधे लगाए गए हैं।

इस वर्ष भी हमारी सरकार ने 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे 21 संबंधित विभागों की हरित एजेंसियो के द्वारा पूरा किया जा रहा है। अभी तक 40 लाख पौधे लगाए और वितरित किए जा चुके हैं और करीब 77 फीसद वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा 50 लाख पौधे एनडीएमसी द्वारा लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने पौधारोपण अभियान में शामिल होने के लिए दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर पौधारोपण को अपनी संस्कृति और रोजाना की जिंदगी में शामिल करेंगे तो प्रदूषण की समस्या से निजात पा सकेंगे। उन्होंने कहा,“मुझे भरोसा है कि हम सब मिलकर इस पौधारोपण अभियान को सफल बनाएंगे और दिल्ली के अंदर प्रदूषण के खिलाफ जो लड़ाई है, उसे और भी मजबूती के साथ लड़ेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *