गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कर्मचारी हितों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

शिमला : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने आज चंडीगढ़ में हिमाचल भवन में चंडीगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कर्मचारियों को उनके सभी देय लाभ समय पर मिले।
उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के सामान्य आवास पूल में हिमाचल भवन चंडीगढ़ के कर्मियों को आवास आवंटित करने का मामला चंडीगढ़ प्रशासन से उठाया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को फोन पर उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि आवास की सुविधा कर्मियों की कार्य कुशलता में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं और पर्यटन विकास निगम को हिमाचल के अनछुए पर्यटन क्षेत्र के दोहन में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध परम्परा के प्रसार में निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के एन पी एस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में सम्मिलित कर प्रदेश सरकार ने न केवल अपना वायदा निभाया है अपितु इन कर्मियों का भविष्य भी सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण एवं परिश्रम के साथ प्रदेश शीघ्र ही आर्थिक संपन्नता की ओर कदम बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *