गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आप का चुनाव प्रचार करने वाला शासकीय कर्मचारी निलंबित

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चल रहे विधानसभा चुनावों में रायपुर जिले की मंदिर हसौद तहसील में पदस्थ एक सरकारी कर्मचारी को आचार संहिता का उल्लंघन कर आम आदमी पार्टी(आप) का प्रचार करने पर निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर डा.सर्वेश्वर भुरे ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मंदिर हसौद तहसील में पदस्थ कार्यालय सहायक दिनेश कुमार गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है।उन्होने सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किए है।
जारी आदेश के अनुसार मंदिर हसौद तहसील कार्यालय में पदस्थ कार्यालय सहायक गोस्वामी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में घुम-घुमकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने जनता को प्रोत्साहित कर रहे थे। राजनीतिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर एसडीएम आरंग ने जांच की थी। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन पर गोस्वामी को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *