गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रदर्शनकारियों के साथ न्याय करे सरकार

भोपाल : कमलनाथ ने आज प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे चयनित शिक्षकों के समर्थन में आते हुए कहा कि सरकार झूठी घोषणाओं के स्थान पर इस प्रकार प्रदर्शन के लिए मजबूर होने वालों के साथ न्याय करे। कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती के ओबीसी वर्ग के सैकड़ों अभ्यर्थी अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इन अभ्यर्थियों के साथ पूरी सद्भावना है। उन्होंने कहा कि सरकार झूठी घोषणाओं के स्थान पर इन अभ्यर्थियों के साथ न्याय करे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय के समक्ष आज बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शिक्षक नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यहां पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *