गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डॉक्टरों की मांगों पर तत्काल विचार करे सरकार

भोपाल : कमलनाथ ने प्रदेश में चल रही शासकीय अस्पतालों के चिकित्सकों की हड़ताल को लेकर सरकार से अपील की है कि डॉक्टरों की मांगों पर तत्काल विचार किया जाए। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस पूरे मामले में सरकार ने गंभीरता से डॉक्टरों की बात नहीं सुनी और कल शासन के शीर्ष स्तर से सिर्फ भटकाने वाले बयान सामने आते रहे।

उन्होंने कहा कि आज भी सुबह से मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्री अन्य बातों से लोगों का ध्यान भटकाने में लगे हुए हैं, लेकिन चिकित्सकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने, उन पर न्यायोचित कार्यवाही करने और जनता को इस परेशानी से बचाने के लिए कोई ठोस कार्यवाही करते नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सरकार से अपील करते हैं कि डॉक्टरों से वादाखिलाफी करने के बजाए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान देते हुए डॉक्टरों की मांगों पर तत्काल विचार कर किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *