छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र सरकार ने जिला उद्योग केंद्र की मदद से छत्रपति संभाजीनगर संभाग के सभी जिलों में कैलेंडर वर्ष 2023-24 में वित्तीय संस्थानों के माध्यम से कुल 6,600 युवाओं और युवतियों को लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी छत्रपति संभाजीनगर संभाग के उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक बी टी यशवंते ने दी है।
उन्होंने सोमवार को उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के अलावा सरकार ने अगस्त 2019 से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम शुरू किया है, जो एक व्यापक कार्यक्रम है और उद्योग- व्यापार क्षेत्र में उपलब्ध स्वरोजगार एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों को ध्यान में रखते हुए उद्यमिता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर संभाग के प्रत्येक गांव के साथ-साथ शहर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।
6,600 बेरोजगारों को रोजगार देगी सरकार
