गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोंकण लोक कला निगम का गठन करेगी सरकार

कोल्हापुर/रत्नागिरी : एकनाथ शिंदे ने रविवार को इस बार पर जोर दिया कि राज्य सरकार कोंकण क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए कोंकण लोक कला निगम का गठन करेगी।
शिंदे ने रत्नागिरी जिले के चिपलुन में श्रीजुना कालभैरव मैदान में चार दिवसीय लोक कला महोत्सव का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए कहा कि कोंकण क्षेत्र में समृद्ध लोक कलाओं की परंपरा के कारण पर्यटन के पर्याप्त अवसर को देखते हुए राज्य सरकार ने कोंकण में कोंकण लोक कला निगम की स्थापना करने का निर्णय लिया है जो पर्यटन को बढ़ावा देगा।
इससे पहले शिंदे ने शिवसेना नेता आनंद दीघे सहित दिवंगत सामाजिक नेताओं के तैलीय चित्रों का अनावरण किया।
इस अवसर पर राज्य के उद्योग मंत्री और रत्नागिरी जिला संरक्षक मंत्री उदय सामंत, समन्वय समिति के अध्यक्ष तानाजी विरगे, प्रकाश देशपांडे, विधायक शेखर निकम, प्रसाद लाड, योगेश कदम, पूर्व विधायक सदानंद चव्हाण, रत्नागिरी जिला कलेक्टर एम देवेंद्र सिंह, रत्नागिरी पुलिस उपाधीक्षक धनंजय कुलकर्णी और अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *