गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मान सरकार का कृषि पर विशेष ध्यान

किसानों को मंडियों में नहीं होगी परेशानी

जालंधर : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव एवं मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट ने शनिवार को करतारपुर(जालंधर) में फ्लाइंग ट्रेड कंपनी के किसान जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार कृषि पर विशेष ध्यान दे रही है और किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की परेशानियाें का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बरसट फ्लाइंग ट्रेड कंपनी के किसान जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। फ्लाइंग ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष केवल सिंह के कुशल नेतृत्व में तृतीय अतिरिक्त लाभ वितरण कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
बरसट ने किसानों को बासमती की जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए उचित मार्केटिंग का आश्वासन दिया। उन्होंने जैविक खेती करने वाले किसानों को बोनस के रूप में दिए गए दो करोड़ से अधिक के चेक भी वितरित किए गये।
इस संगोष्ठी में डॉ. विपिन पुरी (वैल्यू चेन लीडर) और राजिंदर सिंह (एमडी राजिंदर एग्री क्लिनिक) ने जमींदारों को बासमती की खेती एवं बीमारी से बचाव के देसी तरीकों और होने वाली बीमारियों के लिए संतुलित दवा तथा खाद के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कंपनी द्वारा चलाये जा रहे सतत कृषि कार्यक्रम की भी जानकारी दी। संगोष्ठी में 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
बरसट ने भी इस पहल की जमकर सराहना की और आश्वासन दिया कि वह चावल उद्योग के सामने किसी भी तरह की समस्या को आड़े नहीं आने देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की भगवंत मान सरकार की ओर से कृषि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इसके लिए बजट में पिछली बार से 20 प्रतिशत अधिक बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में कोई परेशानी नहीं होगी और आगामी सीजन के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *