चेन्नई : तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि ने राज्य के बिना विभाग वाले मंत्री वी. सेंथिलबालाजी को गुरुवार की शाम तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सेंथिलबालाजी को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया है। राजभवन से जारी वक्तव्य के मुताबिक सेंथिलबालाजी की गिरफ्तारी के परिप्रेक्ष्य में उनका मंत्रिपरिषद में बना रहना प्रतिकूल होगा और निष्पक्ष जांच की कानूनी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
