गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राज्यपालों को संविधान के दायरे में काम करना चाहिए

नई दिल्ली : मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में राज्यपाल संविधान के दायरे में काम नहीं कर रहे हैं और उनका यह कदम लोकतंत्र पर हमला है। खडगे ने ट्वीट किया,“विपक्ष शासित राज्यों में राज्यपालों के संवैधानिक कार्यालय को ‘कार्यकर्ता’ के रूप में उपयोग करके भाजपा सोच समझ कर लोकतंत्र पर हमला कर रही है हाल ही में कुछ राज्यपालों द्वारा संविधान का अतिक्रमण करने से हमारी राज्य व्यवस्था का संघीय ढांचा दूषित हुआ है।”
उन्होंने कहा,“राज्यपालों को संविधान के ढांचे में काम करना होता है और वे उस विधानमंडल का अपमान नहीं कर सकते जिसके वे अंग होते हैं। लेकिन उनके दिल्ली के आकाओं द्वारा भाजपा के अलावा अन्य दलों द्वारा शासित राज्यों में सामाजिक एवं राजनीतिक अशांति पैदा करने के लिए हेरफेर कर रहे हैं जो खतरनाक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *