अहमदाबाद : जीपीटी हेल्थकेयर लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 फरवरी को खुलेगा। कंपनी की ओर से मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा है कि आईएलएस हॉस्पिटल्स ब्रांड के तहत मध्यम आकार के मल्टीस्पेशलिटी अस्पतालों का संचालन और प्रबंधन करने वाली पूर्वी भारत पर केंद्रित जीपीटी हेल्थकेयर ने अपने पहले आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के लिए दस रुपये अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य बैंड 177 से 186 रुपये तय किया है।
कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश निवेश के लिए 22 फरवरी गुरुवार को खुलेगा और 26 फरवरी सोमवार को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 80 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 80 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।
इस निर्गम में 40 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक ताजा निर्गम है और निवेशक शेयरधारकों द्वारा बेचने के लिए 2.608 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है। डीआरएचपी के अनुसार ताजा निर्गम से 30 करोड़ रुपये की सीमा तक की आय का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के अलावा कंपनी द्वारा प्राप्त किए गए सभी या कुछ बकाया उधारों के एक हिस्से के पूर्व भुगतान या पुनः भुगतान के लिए किया जाएगा।
