गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीराम दूत मारुति प्रकटोत्सव पर त्रिलोक में भव्य उत्सव

  • प्रथ्वी पर प्राचीन हनुमान मन्दिरों में श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब
  • देशभर के कोने-कोने में गुंजायमान जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
  • बजरंगबली भक्तों ने केशरी-पवन-सुत अंजना नंदन को दी बधाई
  • संगीतमय श्रीरामचरितमानस सहित किष्किन्धा – सुंदरकांड समेत धार्मिक यज्ञ-अनुष्ठान आयोजित
  • कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों को केंद्र की चेतावनी

कपिल शर्मा/गौरवशाली भारत

नई दिल्ली। श्रीराम नवमी के ठीक सातवें दिन चैत्र माह तिथि पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव पर श्रध्दालुओं में अपार खुशी का माहौल देखा गया। श्रद्धालुओं ने इस साल गुरुवार 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया। देशभर के प्राचीन हनुमान मंदिरों में बुधवार सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत दिल्ली के कनाॅट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, गोल मार्केट हनुमान मंदिर और करोल बाग स्थित झण्डेवालान 108 फिट वाले हनुमान मन्दिर में भक्तों ने मारूति जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर श्रद्धालु भारी संख्या में हनुमान दर्शन को पहुंचे। गुरुवार को श्रध्दालुओं द्वारा भण्डारे-भोजन भोग प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही इस पावन पर्व बेला पर हनुमान मन्दिरों में संगीतमय श्रीरामचरितमानस सहित किष्किन्धा – सुंदरकांड समेत धार्मिक यज्ञ-अनुष्ठान आयोजित हुए।

इस अध्यात्मिक अवसर पर सुरक्षा को देखते हुए पश्चिम बंगाल के हुगली में हुई रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा के बाद हनुमान जन्मोत्सव पर सख्त अलर्ट जारी किया गया। पश्चिम बंगाल और बिहार सहित देश के कई हिस्सों में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की और सभी राज्यों को कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दिल्ली पुलिस को भी सतर्क किया गया और जहांगीपुरी में शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धालुओं के आग्रह पर शोभायात्रा निकालने की मंजूरी दी। दिल्ली पुलिस ने तय रूट से यात्रा निकालने की इजाजत देते हुए शोभा यात्रा तय रूट के हिसाब से पुलिस के सुरक्षा घेरे में डी- ब्लॉक से शुरू होकर शोभायात्रा हनुमान मंदिर पर समापन के निर्देश दिए। इस मौके पर गुरुवार को दिल्ली के जहांगीपुरी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण हनुमान चालीसा का पाठ किया। जहांगीरपुरी में शोभायात्रा ड्रोन से कड़ी निगरानी की गई।

श्री हनुमान जन्मोत्सव उपलक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भी हनुमानजी के अनन्य अटल अद्भुत भक्तों की आस्था का सैलाब देखा गया। विशेषकर राजस्थान स्थित मेंहदीपुर और सालासर धाम में भी भारी संख्या में श्रध्दालुओं ने श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मगंल भगवान संकटमोचन के समक्ष विशेष प्रार्थना सहित पूजा-अर्चना की और केशरी-पवन-सुत अंजना नंदन को बधाई दी।

हरियाणा के कई जिलों में भी असंख्य सिंदूरी प्रतिमा सहित हनुमान मन्दिरों में वीर मारूति हनुमान जन्मोत्सव की धूम और धार्मिक कार्यक्रम को लेकर समाचार सुत्रों से शुभ समाचार प्राप्त हुए। हरियाणा जिला महेंद्रगढ़ के विधानसभा क्षेत्र नाँगल चौधरी नगर के प्राचीन जोहड़ापुर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं रात्रि भजन-कीर्तन (जागरण) का आयोजन किया गया। नाँगल चौधरी जोहड़ापुर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम शोभायमान यह कार्यक्रम श्री रघुकुल शिरोमणि श्री रघुनाथ-जानकी जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप स्वयं साक्षात् हनुमानजी आकर्षण का केंद्र बिन्दु रहे उनके प्रत्यक्ष विशिष्ट अतिथि स्वरूप खाटू नरेश साक्षात् श्री श्याम साक्षी रहे।

हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित संगीतमय सुंदरकांड अध्ययन के लिए नगरवासियों सहित श्रध्दालुओं को बुधवार शाम 5 बजे आमंत्रित किया गया था। एकत्रित श्रध्दालुओं की प्रतिक्षारत कार्यक्रम 6 बजे प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम करीब साढ़े 8 बजे संपन्न हुआ। सामुहिक स्वरूप भव्य एवं दिव्य वार्षिक कार्यक्रम की रुपरेखा पूर्व सुनियोजित अनुसार श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ , हनुमान चालीसा, श्रीराम स्तुति अध्ययन किया गया। कार्यक्रम की सम्पन्नता में बुंदी-भोग प्रसाद वितरित किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की निरंतरता में रात्रि जागरण भजन-कीर्तन कार्यक्रम कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। श्रीराम दूत मारुति प्रकटोत्सव उपलक्ष्य इस अध्यात्मिक अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *