प्रतिस्पर्धा में कक्षा जुनियर/सीनियर समेत 220 प्रतिभागियों ने लिया भाग
7 घंटे तक चला कार्यक्रम
सांस्कृतिक समारोह में एकल लोक नृत्य, समूह लोक नृत्य, रागिनी कार्यक्रम शामिल
कपिल शर्मा, नाँगल चौधरी: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गाँव की 52 स्कूलों के 220 बच्चों ने भाग लिया। इसमें रा.क.व.मा.वि. नांगल चौधरी, आरोही मॉडल स्कूल मण्ढाणा, रा.उ.वि. मुलौदी, रा.व.मा.वि. नायन, रा.व.मा.वि सिरोही बहाली, रा.व.मा. विद्यालय नांगल चौधरी और नाँगल दर्गु से रा.व.मा.विद्यालय के शिक्षक निर्णायक मंंडल सदस्य शामिल हुए।
क्रमांक संख्या
नाम व पद
विद्यालय का नाम
1
बृजेश कुमार एनसीसी अधिकारी
रा०व०मा०वि० नांगल चौधरी
2
कुषुम लता प्रवक्ता संगीत
आरोही मॉडल स्कूल मण्ढाणा
3
शालिनी प्रवक्ता गृह विज्ञान
रा०क०व०मा०वि० नांगल चौधरी
4
शालिनी प्रवक्ता हिन्दी
रा.व.मा.वि. नाँगल दर्गु
5
जसवन्त मुख्याध्यापक
रा.उ.वि. मुलौदी
6
रामभरोस प्रवक्ता भूगोल
रा०व०मा०वि० नायन
7
मुकेश प्रवक्ता संस्कृत
आरोही मॉडल स्कूल मण्ढ़ाणा
8
दिपा महावर प्रवक्ता जीव विज्ञान
रा.व.मा.वि. सिरोही बहाली
9
इन्द्रपाल अध्यापक
बी.आर.सी. नांगल चौधरी
नाॅंगल चौधरी खण्ड शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय सांस्कृतिक समारोह प्राचार्य विक्रम सिंह रोहिल्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप एडिशनल चार्ज बीईओ ओम प्रकाश यादव समेत विशिष्ट अतिथि स्वरूप प्रधानाचार्य अजय कुमार, नगेन्द्र यादव सहित स्कूल स्टाॅफ़ समारोह में अतिथि स्वरूप शामिल हुए।
इस सांस्कृतिक समारोह में तीन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें एकल लोक नृत्य, समूह लोक नृत्य और रागिनी को शामिल किया गया। कक्षा 5वीं से 8वीं प्रतिभागियों की संख्या 118 रही। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं के प्रतिभागियों की संख्या 102 बताई गई। गर्ल्स स्कूल समेत 52 स्कूल के कुल 220 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मौसम अनूकुल नहीं होने से और बढ़ते टीम ग्रुप को देखते हुए प्रत्येक टीम के प्रतिभागी को सात मिनट का प्रदर्शन समय अवधि दिया गया। यह कार्यक्रम सुबह करीब साढ़े दस बजेे प्रारंभ हुआ और विलंब तक करीब शाम साढ़े पाँच बजे सम्पन्न हुआ। इस दौरान मंच संचालन आर्ट पीजीटी राजकुमार द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम की व्यवस्था को दुुरुस्त बनाए रखने में शिक्षक हरीश शर्मा, नरेश कुमार का सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल सदस्यों द्वारा जुनियर/सीनियर कक्षाओं के प्रतिभागियों की तीनों प्रतिभा का अंतरिम परिणाम घोषित करते हुए विभिन्न विद्यालय की टीम को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान दिया गया।
एकल लोक नृत्य जुनियर स्तरीय समूह कक्षा 5 से 8
परिणाम
प्रतियोगिता
नाम
विद्यालय
प्रथम
एकल लोक नृत्य
राधिका
रा.क.व.मा.विद्यालय नाँगल चौधरी
द्वितीय
एकल लोक नृत्य
इशु
के.जी.बी. विद्यालय नियामतपुर
तृतीय
एकल लोक नृत्य
अंशिका
रा.क.व.मा. विद्यालय शहबाज़पुर
रागिनी जुनियर स्तरीय समूह कक्षा 5 से 8
परिणाम
प्रतियोगिता
नाम
विद्यालय
प्रथम
रागिनी
उर्मिला
रा.क.व.मा.विद्यालय नाँगल चौधरी
द्वितीय
महबूब
रागिनी
रा.क.व.मा.विद्यालय सिरोही बहाली
तृतीय
मनीष
रागिनी
के.जी.बी. विद्यालय नियामतपुर
समूह लोक नृत्य जुनियर स्तरीय समूह कक्षा 5 से 8
परिणाम
प्रतियोगिता
नाम
विद्यालय
प्रथम
समूह लोक नृत्य
टीम – बी
रा.क.व.मा. विद्यालय नाँगल चौधरी
द्वितीय
समूह लोक नृत्य
टीम – ए
के.जी.बी. विद्यालय नियामतपुर
तृतीय
समूह लोक नृत्य
टीम – जी
रा.व.मा.विद्यालय नाँगल दर्गु
रागिनी सीनियर स्तरीय समूह कक्षा 9 से 12
परिणाम
प्रतियोगिता
नाम
विद्यालय
प्रथम
रागिनी
कोड – ई
गवर्नमेंट माडर्न संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौलेड़ा
द्वितीय
रागिनी
कोड – एफ
आरोही मार्डन स्कूल मंढाणा
तृतीय
रागिनी
कोड – सी
रा.क.व.मा. विद्यालय नाँगल चौधरी
एकल लोक नृत्य सीनियर स्तरीय समूह कक्षा 9 से 12
परिणाम
प्रतियोगिता
नाम
विद्यालय
प्रथम
एकल लोक नृत्य
कोड – आई
रा.क.व.मा. विद्यालय नाँगल चौधरी
द्वितीय
एकल लोक नृत्य
कोड – एफ
गवर्नमेंट मार्डन संस्कृति सिनियर सेकंडरी स्कूल धौलेड़ा
तृतीय
एकल लोक नृत्य
कोड – ए
रा.व.मा. विद्यालय मंढाणा
समूह लोक नृत्य सीनियर स्तरीय समूह कक्षा 9 से 12
परिणाम
प्रतियोगिता
नाम
विद्यालय
प्रथम
समूह लोक नृत्य
कोड – डी
रा.क.व.मा. विद्यालय नाँगल चौधरी
द्वितीय
समूह लोक नृत्य
कोड – एफ
रा.व.मा. विद्यालय नाँगल दर्गु
तृतीय
समूह लोक नृत्य
कोड – सी
आरोही माडर्न स्कूल मंढाणा
इस विशेष अवसर पर सभी स्कूल इंचार्ज सहित स्कूल स्टाॅफ़ में पीजीटी फाइन आर्ट राजकुमार, प्राध्यापक राधेश्याम, यशपाल सिंह, डीपीई रमेश सोनी, अशोक कुमार, ईएसएचएम सुरेंद्र सिंह, प्राध्यापक मुख्तियार सिंह, करतार सिंह, देवेन्द्र वर्मा, कृष्ण कुमार, रविन्द्र चौधरी, गणित अध्यापक सूरेश कुमार, प्रीतम, लिपिक जसवंत, पीजीटी इंग्लिश शारदा यादव, पीजीटी इंग्लिश अनूप, पीजीटी हिन्दी निवेदिता, अध्यापिका सरिता यादव, सुनिता, शीला यादव, सुषमा, शालिनी प्रधान, दया शर्मा, मनीषा, दिव्या, पीसीए गरिमा चौधरी, योगिता, मोनिका, मंजू, एनएसएस इंचार्ज सीमा यादव सहित सभी स्कूल के छात्र – छात्राओं समेत ब्लाॅक स्तरीय सर्व राजकीय विद्यालय स्टाॅफ़ उपस्थित रहे।