गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शहबाज़पुर के सरकारी स्कूल में द्विदिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

विभिन्न विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने लिया भाग

खो-खो खेल प्रतियोगिता में नाँगल चौधरी की राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला रही प्रथम

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी : राजकीय वरीष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहबाजपुर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोलकाता से पहुंचे प्रसिद्ध समाज सेवी अरविंद चौधरी एवं शहबाज़पुर सरपंच विक्रम सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड – शिक्षा अधिकारी विकास जयदीप ने की। खण्ड- शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में बच्चों में खेल के प्रति स्वास्थ्यवर्धन के साथ-साथ जीवन में खेलों के महत्व की जानकारी दी साथ ही बच्चों को आपस में खेल भावना से खेलने का आर्शीवाद दिया।

स्कूल प्रभारी अशोक कुमार ने भी बच्चों को खेल के प्रति रुची रखने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कहा की खेल ही स्वास्थ्य की पूंजी है। इस दौरान ग्राम शहबाजपुर सरपंच ने स्कूल और बच्चों के लिए हर कार्य में सहयोग करने के लिए तैयार रहने का आश्वासन दिया। इसी कड़ी में समाज सेवी अरविंद चौधरी ने शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ते के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो खेल में नाँगल चौधरी की राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ने प्रथम स्थान तथा नायन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया खो-खो लड़कों में एन.जी.जे. मांदी ने प्रथम तथा शहबाजपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी खेल में लड़कियों में नायन गांव की स्कूल प्रथम रही वहीं शहबाजपुर दूसरा स्थान पर रही। कबड्डी खेल में लड़कों में पी.पी.एस (पारस स्कूल) प्रथम व यदुवंशी थनवास की टीम दूसरे स्थान पर रही, रस्साकसी में नव ज्ञान ज्योती मांदी स्कूल की लड़कियाँ रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तो वहीं नांगल कालिया स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही।

लड़कों के वर्ग में नव ज्ञान ज्योती मांदी प्रथम तथा भुंगारका की टीम दूसरे स्थान पर रही। योगा लड़कियों में प्रथम व द्वितीय स्थान बखरीजा की स्कूल ने प्राप्त किया। एथलीट में 100 मीटर दौड़ में अवीनाश प्रथम, कृष्ण द्वितीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में मोहित और तनीष क्रमश प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ के गौरव ने प्रथम और अक्षत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर में क्रमस नेनसी और प्रतीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता मे सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

इस खेल-कूद प्रतियोगिता में ग्राम शहबाज़पुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ समेत नाँगल चौधरी खंड के बंशीलाल डीपीई, अशोक कुमार, संदीप यादव अनूप सिंह, प्रदीप, विक्रम, पंकज राठी, अखिलेश, ओमप्रकाश, सहेन्द्र आदि डीपीई और पीटीआई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *