गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक से कुचल कर दादा पोते की मौत

महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर स्कूटी सवार बुजुर्ग और उसके पोते की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया कि कानपुर.सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में विजय सागर पक्षी बिहार तिराहे के निकट आज शाम यह हादसा उस समय हुआ जब मुख्यालय के नैकाना पुरा निवासी उदित नारायण चंसोरिया अपने पोते सात्विक के साथ स्कूटी में सवार होकर अपने नए मकान से वापस घर लौट रहे थे कि मुख्य मार्ग पर घर से बाहर निकलते ही उनकी स्कूटी को सड़क में गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। उन्होने बताया कि दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हुए उदित नारायण और सात्विक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन दोनों की रास्ते मे ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *