गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पोते ने की दादा की हत्या

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के एकौना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पानी भरने के विवाद में एक युवक ने अपने बुजुर्ग दादा की पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी एकौना ने यहां बताया कि क्षेत्र के बेलवा दुबौली गांव निवासी बलराम निषाद (70) की उसके पोते रामू ने आज सुबह हैण्ड पम्प से पानी भरने को विवाद को लेकर लाठी से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी रामू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार मृतक बलराम निषाद के चार बेटे हैं,जो अलग-अलग रहते हैं। बड़ा बेटा गुड्डू वर्तमान में विदेश में है। उसका बेटा रामू अपनी मां के साथ घर पर ही रहता है जबकि बलराम अपने दूसरे नंबर बेटे अनिल के साथ रहते थे। मंगलवार की सुबह दरवाजे पर लगे हैंडपंप से पानी लेने को विवाद हो गया। इसके बाद बलराम गांव के पास बंधे पर टहलने के लिए निकल गये। जहां रामू ने अपने दादा बलराम की लाठी से सिर पर हमला कर दिया। सिर में गम्भीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *