गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत के परम वैभव के लिए मनाया महापर्व

नव संवत्सर ‘2080’ के शुभारंभ उपलक्ष्य शहर में निकाली विशाल शोभायात्रा

हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का किया आह्वान

शोभायात्रा में हिंदू समाज ने विविधता में एकता की मिसाल की पेश

→स्वयं सेवक संघ, सर्व हिन्दू सामुदायिक संगठन, सामाजिक, शिक्षण संस्थाएं और गौशाला, औषधिय, व्यापार संगठन ने लिया भाग

→ चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

→ शोभायात्रा में केशरिया ध्वजा के साथ भव्य और दिव्य झांकियों की प्रस्तुति

जगह-जगह भव्य स्वागत के लिए नगरवासियों ने की पुष्पवर्षा

पंक्तिबद्ध लंबी कतार में सभी विद्यालय के विद्यार्थियों ने दिया सभ्यता, संस्कार और अनुशासन का परिचय

जय हिंद, भारत माता, हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयकारों के उद्घोष से गुंजायमान हुए हिन्दूस्तानी गलियारे

विशाल शोभायात्रा में पुलिसकर्मियों का रहा सहयोग, संस्था दायित्व धारियों ने व्यवस्था में निभाया अहम कर्तव्य

कपिल शर्मा/गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। हरियाणा जिला महेंद्रगढ़ के विधानसभा क्षेत्र नाँगल चौधरी शहर में बुधवार को नव संवत्सर ‘2080’ उपलक्ष्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद सहित स्वयं सेवक संघ, आर्य समाज एवं सर्व समाज सभा के हिन्दू कार्यकर्ता, मेडिकल स्टॉफ़, व्यापार संगठन, अधिवक्ता संगठन, मुंकद दास गौशाला संगठन एवं सामाजिक संस्थाएं और शिक्षण संस्थाओं ने जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नव संवत्सर उपलक्ष्य सुबह 4 बजे शहर में स्वयं सेवक संघ सहित भा.वि. परिषद एवं शिक्षण संस्था सदस्यों द्वारा प्रभात फेरी (परिक्रमा) की गई। साथ ही प्रातः करीब सवा 8 बजे शहर की सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 51 हवन कुंड के में वैदिक मंत्रोच्चार एवं दैविक आहूति के साथ हवन यज्ञ किया गया।

सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल के चैयरमैन की अध्यक्षता में आयोजित हवन यज्ञ में मुख्य अतिथि स्वरूप पहुंचे दड़ौली आश्रम के आचार्य अभय देव और विशिष्ट अतिथि स्वरूप आर्य समाज एवं सर्व हिन्दू समाज संस्था सदस्य शामिल हुए।

गौरवशाली भारत को जानकारी देते हुए संस्था प्रमुख एवं संचालक प्रतिक्रियाओं में बताया गया कि, इस कार्यक्रम से पूर्व पूर्वाह्न करीब सवा चार बजे नगर में प्रभात फेरी (परिक्रमा) की गई। कार्यक्रम की शोभा में करीब साढ़े 10 बजे नांगल चौधरी शहर के प्रमुख मार्ग में मोहनपुर, कोटपूतली रोड़, नाँगल चौधरी बस स्टैंड टी प्वाइंट से निजामपुर रोड़, थाना मोड़, गाँधी बाजार, पुराना बाजार, होली चौक और शनि मंदिर से होते हुए सरस्वती स्कूल एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से निकलते हुए शोभायात्रा ने अनाज मंडी में प्रवेश किया।

मंडी स्थित टीन शेड मंच पर समारोह का समापन करते हुए सभी संस्थाओं के संचालक एवं मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का आह्वान किया। धर्म निरपेक्षता एवं तुष्टिकरण राजनीति से हटकर विविधता में एकता की मिसाल पेश की, साथ ही भारत को परम वैभव की ओर ले जाने के लिए सनातन परंपराओं पर बल दिया।

इस भव्य समारोह में शोभायात्रा के दौरान पंक्तिबद्ध लंबी कतार में सभी विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभ्यता, संस्कार और अनुशासन का परिचय दिया। आचार्य एवं ज्योतिषाचार्य द्वारा इस नव संवत्सर “2080” और चैत्र नवरात्रि उपलक्ष्य संस्कृत उल्लेखनीय श्लोकों से अपने आध्यात्मिक संदेश में विस्तृत ज़िक्र किया साथ ही सर्व हिन्दू समाज के लिए सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना करते हुए सभी को इस नव संवत्सर समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएंँ दी। इस अवसर पर शहर के शिक्षण संस्थान एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित स्कूल स्टाॅफ़ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *