गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईओडब्ल्यू की तीन स्थानों पर छापामार कार्यवाही

जबलपुर : मध्यप्रदेश आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जबलपुर और सागर इकाई ने आज आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर तीन अलग-अलग मामलों में पांच स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू सागर ने निवाड़ी जिले में जल संसाधन विभाग के कर्मचारी कैलाश चंद्र मिश्रा के परिसर पर छापेमार कार्यवाही की। शुरुआती जांच में ईओडब्ल्यू को आरोपी के परिसरों से वैधानिक आय से करीब 110 फीसदी अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
दूसरी कार्यवाही ईओडब्ल्यू जबलपुर इकाई ने मंडला के नैनपुर समिति प्रबंधक गणेश जायसवाल के परिसरों पर की। इस दौरान जांच एजेंसी को आरोपी के परिसरों से वैधानिक आय से करीब 600 फीसदी अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है। प्रकरण में आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार ईओडब्ल्यू जबलपुर ने मंडला के एक अन्य समिति प्रबंधक राजू जायसवाल के परिसरों पर भी छापेमार कार्यवाही की। आरोपी के परिसरों से वैधानिक आय से करीब 1100 फीसदी अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है। आरोपी और उसकी पत्नी संगीता जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू अधिकारी तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *