गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात पुलिस को मिली बड़ी सफलता

350 करोड़ का ड्रग्स जब्त

गांधीनगर : हर्ष सांघवी ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात पुलिस को ड्रग्स के खिलाफ अभियान में 350 करोड़ का ड्रग्स जब्त करने में एक और बड़ी सफलता मिली है। संघवी ने एक्स पर पोस्ट में शुक्रवार को कहा है कि गुजरात पुलिस ने वेरावल बंदरगाह के नलिया गोली किनारे पर छापा मारकर 350 करोड़ रुपये के हेरोइन ड्रग्स के 50 किलो सीलबंद पैकेट जब्त किए हैं। ऑपरेशन को एसओजी एवं एनडीपीएस की टीम ने संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए इस ऑपरेशन के तहत नौ लोगों को पकड़ लिया है और कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा है कि गुजरात पुलिस की सतर्कता से ड्रग्स के खिलाफ का यह बहुत बड़ा अभियान सफलता की नई मंजिल की ओर बढ़ रहा है। इस सफल अभियान हेतु गीर सोमनाथ पुलिस विभाग को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद। उल्लेखनीय है कि गुजरात पुलिस ने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल सिटी क्षेत्र में वेरावल बंदरगाह के निकट छापेमारी करके 350 करोड़ रुपये के हेरोइन ड्रग्स के 50 किलो सीलबंद पैकेट जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *