गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात : गांधीनगर में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

गांधीनगर : गुजरात में गांधीनगर के पेथापुर क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर एक होटल के निकट एक वाहन को रोका गया। इस दौरान उसमें से शराब की 912 बोतलें, दो मोबाइल फोन और वाहन जब्त करके वाहन चालक सहित दो लोगों को पकड़ लिया गया।

जब्त शराब की कीमत 95,760 रुपये, दो मोबाइल फोन की कीमत 10,000 रुपये और वाहन की कीमत 5,00,000 रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके इस सिलसिले में अन्य एक आरोपी को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *