गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात की आंधी मध्यप्रदेश में भी आएगी

भोपाल : गुजरात चुनाव के भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ रहे रुझानों के बीच पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज दावा किया कि गुजरात की आंधी मध्यप्रदेश में भी आएगी। श्री शर्मा ने अपने बयान में कहा कि गुजरात के संभावित परिणाम इस देश के इतिहास में राजनीति का स्वर्णिम अध्याय हैं। ये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का अथाह विश्वास है। श्री मोदी के सुशासन और विकास को जनता ने समर्थन दिया है।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संदर्भ में कहा कि ये उनकी कुशल रणनीति का परिणाम है कि आज गुजरात में पार्टी 157 से 158 सीटों पर जीत हासिल कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और श्री शाह से लेकर सभी लोगों की भूमिका को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि वहां भी भाजपा सरकार बनाएगी। श्री शर्मा ने दावा किया कि आगामी समय में 2023 में मध्यप्रदेश में भी चुनाव है। गुजरात की ये आंधी मध्यप्रदेश में भी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *