सीबीएससी बोर्ड ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए है। बोर्ड के नतीजों में छात्रों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली के करोलबाग में स्तिथ गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं की होनहार छात्रा हिमांशी घोष ने अपने स्कूल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में 600 अंकों में से 545 अंक पाकर 90.83 प्रतिशत अंक अर्जित करके पहला स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में सफलता के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रा को बाधाई दी। छात्रा हिमांशी घोष भी अपनी मेहनत के बलबूते इस उपलब्धि पर काफी उत्साहित है।
