गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुरू रंधावा बनें अभिनेता

मुंबई : पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अब बतौर अभिनेता काम करने जा रहे हैं। गुरू रंधावा अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। गुरु रंधावा, अनुपम खेर की 532वीं फिल्म से अभिनय के क्षेत्र के डेब्यू करने जा रहे हैं।अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर गुरु रंधावा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कैमरे की तरफ बैक किए बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आ रहे हैं।
गुरू रंधावा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,अपनी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं और यह अनुपम की 532वीं फिल्म है। मैं एक नया कलाकार हूं और खेर साहब एक लीजेंड हैं। हालांकि, उन्हें लीजेंड कहलाने से नफरत है। आप लोग एक गायक के रूप में मेरे प्रति बहुत उदार और दयालु रहे हैं। अब मुझे एक एक्टर के रूप में अपने सफर में आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। मैं बहुत मेहनत करने का वादा करता हूं। मैं इससे बेहतर लांच के लिए नहीं कह सकता था। रब राखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *