भीलवाड़ा : राजस्थाम के भीलवाड़ा शहर के निकट गुवारडी बांध जल्दी ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने नए साल के मौके पर आज यहां आयोजित स्नेह मिलन समारोह के अवसर पर पत्रकारें से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी बांध को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मनरेगा और डीएमटी फंड से ढाई करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इस राशि से बांध की पाल के साथ ही यहां पार्क और वोटिंग यार्ड कि सुविधा विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया ओपन जिम की भी स्थापना की जाएगी। जाट ने पैराफेरी क्षेत्र की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के कुछ लोग भीलवाड़ा और मांडल क्षेत्र को अलग अलग बता रहे लेकिन यह अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल में इन क्षेत्रों का विकास नहीं कर पाई अब विकास हो रहा है तो वह आरोप लगा रहे हैं।
जाट ने कहा कि शहर की सड़कों को विकसित करने और फ्लाइओवर बनाने के लिए नगर विकास न्यास से कहा गया है। आगामी ट्रस्ट बैठक में सर्किट हाउस से रामधाम के बीच की एलिवेटेड सड़क का भी विकास हो ऐसे प्रस्ताव लिए जाएंगे। ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इन कामों में कोई बाधा उत्पन्न ना करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मकसद ही चौमुखी विकास का है उन्होंने कहा कि हेल्थ विकास में राजस्थान मॉडल स्टेट बने।
गुवारडी बांध का होगा पर्यटन के रूप में विकास
