चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मोबाइल एटीएम को वीरवार सुबह यहां सेक्टर 17 चंडीगढ़ से हरी झंडी दी। पीएनबी के प्रबंधक डॉ राजेश प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इच्छा जाहिर की थी कि जिन दूर-दराज के क्षेत्रों और गांवों में कोई बैंक या एटीएम नहीं है, वहां के निवासियों के लिये एटीएम सुविधा उनके स्थान पर ही उपलब्ध होनी चाहिये ,जिस पर पहल करते हुये मोबाइल एटीएम वैन का आज लोकार्पण किया गया।
श्री गुप्ता ने कहा कि ये मोबाइल एटीएम वैन राज्य के विभिन्न ,कस्बों, गांवों में जाकर लोगों को रुपये निकालने की सुविधा देगी । इससे पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग लोगों को नगद निकालने की सुविधा गांव में ही बिना किसी कठिनाई के मिल पायेगी।
ज्ञानचंद गुप्ता ने मोबाइल एटीएम को दी हरी झंडी
