भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर की उच्चौन थाना क्षेत्र में आदतन अपराधी 25000 हजार के ईनामी बदमाश नेत्रपाल जाट को आज भरतपुर से गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नेत्रपाल जाट 14 जून को अपने साथियों के साथ बोबेश मदेरणा निवासी नगला तेरहियां थाना उच्चौन से उसके स्कूल के संचालन के लिए हर महीने 20 हजार की रंगदारी मांगते प्राणघातक हमला कर हथियार का भय दिखा फरार हो गया। आरोपी बदमाश के साथ वारदात में शामिल अमित उर्फ पी.के. हिमांशू पंडित तथा कलुआ पुजारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
