गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस होती तो अयोध्या में दीपोत्सव नहीं होता

रीवा/छतरपुर : योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए आज कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। कांग्रेस होती तो न तो राम मंदिर का निर्माण होता और न ही अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाता।”
योगी ने रीवा जिले के सेमरिया में भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आस्था का सम्मान नहीं कर सकती और न ही सुरक्षा दे सकती है। कांग्रेस कभी विकास नहीं कर सकती क्योंकि कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है। भाजपा मतलब खुशहाली और कांग्रेस का मतलब बदहाली है। इस मौके पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी, पार्टी के प्रदेश मंत्री राजेश पांडे सहित पार्टी के अन्य पदाधिकार मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस की दो और बसपा का केवल एक विधायक है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बसपा का खाता नहीं खुलना चाहिए। विकास, सुरक्षा, सुशासन के लिए मॉडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। भाजपा की सरकार ने पिछले 20 सालों में यहां विकास ही विकास किया है। मध्यप्रदेश में विकास ने रफ्तार पकड़ रखी है। यह रफ्तार रुकना नहीं चाहिए, क्योंकि यहां पर हर वर्ग का विकास और हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। अब प्रदेश को बीमारु राज्य नहीं विकसित राज्य की श्रेणी में गिना जाता है।
योगी ने कहा कि कांग्रेस का राज होता तो कोरोना काल में कभी भी कोरोना की वैक्सीन नहीं आ पाती, क्योंकि कांग्रेस के पास विजन ही नहीं। संकट की घड़ी में जो साथ देता है वो सच्चा साथी होता है और भाजपा ने पूरे देश में कोरोना वैक्सीन फ्री में लगाई। कोरोना काल में मोदी हमेशा देश के लिए खड़े रहे।
योगी ने छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी अरविंद पटैरिया और चंदला विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी दिलीप अहिरवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। आज भारत दुनिया को राह दिखा रहा है। 2014 के पहले हमें दुनिया सही नजरों से नहीं देखती थी और उसका नजरिया हमारे प्रति अलग रहता था। आज दुनिया हमारी तरफ संकट की घड़ी में आशा भरी की नजर से देखती है। हमें देखने का उनका नजरिया बदल गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब देश, प्रदेश के लिए, नौजवानों और गरीबों को लिए बोझ बनकर रह गई है। इसलिए ऐसे बोझ वाली कांग्रेस को और नहीं ढोना है। विकास के लिए आवश्यकता है भाजपा सरकार की। अब देश और प्रदेश में दंगे नहीं हो सकते, गौ तस्करी नहीं हो सकती। कांग्रेस के राज में माफिया पनपते थे, भाजपा के शासन में माफिया खत्म हो जाते है। आने वाली 17 नवंबर को मध्यप्रदेश के भाग्य का फैसला एक वोट भाजपा को देकर करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *