मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा अनुभाग में एक ईंट भट्ठा संचालक द्वारा बंधक बनाकर रखे आधा सैकड़ा मजदूरों को आज जिला प्रशासन ने भट्टा संचालक के कब्जे से मुक्त कराकर उन्हें दस लाख रुपये मजदूरी के दिलाकर उनके ग्रह जिले सकुशल भिजवा दिया।
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज यहां बताया कि विगत दिवस दूरभाष पर जौरा के अनुविभागीय दण्डाधिकारी अरविंद सिंह माहौर को सूचना मिली कि आधा सैकड़ा मजदूरों को ठेकेदार राममूर्ति जिला बॉदा उत्तर प्रदेश से लेकर मुरैना के जौरा अनुभाग में संचालित एक ईंट भट्टा संचालक सुदेश त्यागी के यहां लाया था और उन मजदूरों को मजदूरी के दस लाख रुपये न देकर इन सभी को बंधक बनाए हुए है।
इस पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने तत्काल राजस्व दल के साथ ईंट-भट्टा पर छापा मारकर 50 मजदूरों को मजदूरी के दस लाख रुपये भट्टा संचालक से दिलाकर उसके कब्जे से मुक्त कराया और उन्हें तत्काल सकुशल वाहनों से बांदा जिले के लिये रवाना किया।
ईंट भट्ठा पर बंधक आधा सैकड़ा मजदूर मुक्त
