गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 पैंतीस लाख की अधजली हेरोइन बरामद

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर जिले में करीब पैंतीस लाख रुपए की 312 ग्राम अधजली हेरोइन बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि बॉर्डर पार से हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक और तस्कर अर्जुन सिंह निवासी म्याजलार को गिरफ्तार कर उसके घर से 312 ग्राम अधजली हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि सीओ चौहटन धर्मेंद्र डूकिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना गडरारोड पर हेरोइन तस्करी के सम्बंध में दर्ज प्रकरण में वांछित तस्कर भुट्टा सिंह उर्फ नखत सिंह उर्फ प्रेम सिंह राजपूत निवासी नर सिंगार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच टीम ने 50 हजार रुपए इनामी गुलाब सिंह निवासी म्याजलार को गिरफ्तार कर पूछताछ की। गहन पूछताछ में इन्होंने एक पैकेट हेरोइन अर्जुन सिंह को देना बताया। इस पर टीम ने गांव में म्याजलार में तस्कर अर्जुन सिंह के घर दबिश देकर 312 ग्राम अधजली हेरोइन बरामद की। तस्कर गुलाब सिंह और अर्जुन सिंह को कोर्ट में पेश कर 29 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *