हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में सोमवार को पति से विवाद होने पर विवाहिता ने छह माह की मासूम बच्ची के साथ आग लगा ली जिससे दोनो की मृत्यु हो गयी। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के पहाड़ी डेरा गांव निवासी उत्तम सिंह की पत्नी किरन(28) दो दिन पहले मायके से लौटकर पहा़ड़ी डेरा आयी थी। आज सुबह किसी बात को लेकर पति व पत्नी में विवाद हो गया। जब परिजन खेत चले गये, तभी किरन ने अपनी छह माह की बच्ची आराध्या को गोद में लेकर आग लगा ली जिससे दोनो बुरी तरह जल गये।
परिजनों ने मां बेटी को सीएचसी मुस्कार में भर्ती कराया गया जहा डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुये मेडिकल कालेज उरई रिफर कर दिया, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। मृतका की मां सुखदेवी ने बताया कि आज ही आराध्या की मुंडन होना था मगर सुबह किसी बात को लेकर पति व पत्नी मे कहा सुनी हो गयी और किरन ने बच्ची समेत आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
हमीरपुर : विवाहिता ने मासूम संग की आत्महत्या
