गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरदीप पुरी ने किया ‘ओएनजीसी दर्पण ’ का किया उद्घाटन

नई दिल्ली : हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को नयी दिल्ली में ओएनजीसी के अत्याधुनिक डिजिटल निगरानी केंद्र ‘ओएनजीसी दर्पण’ का उद्घाटन किया। कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार भारत में यह किसी कंपनी का अपनी तरह का पहला डिजिटल केंद्र है, जो ओएनजीसी के तेल एवं गैस कुओं और ड्रिलिंग इकाइयों (अपतटीय सहित) की पल-पल की निगरानी कर सकेगा। इससे कंपनी के लिये इन कामों के लिए मानवीय हस्तक्षेप और मशीनरी सक्रिय करने के समय को कम करने, संचालन को अनुकूलित करने और पूर्वानुमानित रख-रखाव (प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस) में मदद मिलेगी।
इस केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन, उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह और ओएनजीसी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी, अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे।
पुरी ने ऊर्जा के क्षेत्र में स्टार्टअप की भूमिका पर आयोजित चर्चा- ‘एनर्जी स्टार्टअप्स: ड्राइविंग द एनर्जी फ्यूचर’ में भी भाग लिया। उन्होंने बंगाल की खाड़ी के कृष्णा गोदावरी बेसिन में इस महारत्न कंपनी की प्रमुख गहरे पानी की परियोजना के केजी-98/2 ब्लॉक से तेल का उत्पादन शुरू होने के संबंध में ओएनजीसी कर्मचारियों की सराहना की।
अनुमान है कि इस ब्लॉक से दैनिक रूप से अधिकतम 45,000 बैरल तेल और एक करोड़ घन मीटर गैस प्रतिदिन निकाली जा सकती है।” उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वहां से तेल और गैस दोनों का उत्पादन इससे कहीं अधिक होगा। इस ब्लॉक से तेल का उत्पादन, सात जनवरी को शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *