गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरदोई : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक पर सवार होकर घर जा रहे तीन युवकों को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे तीनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह हादसा संडीला मल्लावां रोड पर स्थित नानकखेड़ा गांव के पास देर रात हुआ। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवाये। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दिहाड़ी मजदूर टिमरुख गांव के निवासी लोकेश (20), अनूप (21) और जमसारा गांव निवासी जयप्रकाश के रूप में की गयी है। ये लोग हलवाई खेड़ा गांव से मजदूरी कर लौअ रहे थे। लोकेश और अनूप के साथ दूसरी बाइक पर सवार जयप्रकाश के साथ सण्डीला से अपने घर जा रहे थे। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बाइक को रौंद दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। रास्ते में उसे गौसगंज में जेसीबी लगाकर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन जेसीबी को टक्कर मारते हुए वह भाग निकला। अंत में पुलिस ने कस्बा मल्लावां में घेराबंदी कर ट्रक को रुकवा कर चालक को हिरासत में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *