बारां : भजनलाल शर्मा की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा ‘हरियाळो म्हारो बारां’ महाभियान की शुरुआत की जाएगी।
जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को बताया कि इस अभियान के तहत बारां जिले में 18 लाख से अधिक पौधों से श्रृंगार करने का संकल्प लिया गया है। इनमें से पांच लाख से अधिक पौधे विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा लगाये जाने का लगाये जायेंगे। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने ‘हरियाळो म्हारो बारां’ अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
श्री तोमर ने कहा की वर्तमान में बढ़ रहे वैश्विक तापमान से आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए प्रकृति का पुनः श्रृंगार करने की नितान्त आवश्यकता है ताकि आने वाली संतति के लिए उनका जीवन सुरक्षित बने और हम प्रकृति के दोषी न कहलायें। उन्होंने समस्त विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करके जिले में एक महोत्सव का माहौल तैयार करके इस पौधारोपण महाभियान ‘हरियाळो म्हारो बारां’ की सफल क्रियान्वित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बारां में चलेगा ‘हरियाळो म्हारो बारां’ महाभियान
