गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा : 201 हुक्का बार पर छापे, 7 गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा में पुलिस ने अपने प्रहार ऑपरेशन के तहत बुधवार को राज्य में 201 हुक्का बार पर छापे मारे और बड़ी मात्रा में नशा समेत प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद कीं। पुलिस ने इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पूरे राज्य में चलाए गए इस अभियान के तहत इन हुक्का बार की आड़ में युवाओं का जीवन खराब करने की कतई इजाजत नहीं दी जाएगी। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कई हुक्का बार से निकोटिन और गांजा जैसे प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद कीं। पुलिस ने गुरूग्राम में 16 हुक्का बार पर छापे मारे।

फरीदाबाद में तीन हुक्का बार पर छापे के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पंचकूला में 26 हुक्का बार पर छापे मारे गए। कुरूक्षेत्र में 40 हुक्का बार पर यह कार्रवाई की गई तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पानीपत में चार, रोहतक-एक और झज्जर-दो, हिसार-चार तथा सिरसा में दो हुक्का बार पर की गई कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। राज्य के अम्बाला, कुरुक्षेत्र और नारनौल में कोई हुक्का बार नहीं हैं लेकिन इन जिलों में हुक्का परोसने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने विभिन्न होटल, पूल, गेम साइट और रेस्त्रां में यह कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *