गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा और बंगाल ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की

रांची : राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 के पहले चरण के चौथे दिन शुक्रवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हरियाणा और बंगाल ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
आज यहां दिन के शुरुआती मुकाबले में हरियाणा ने मिजोरम को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। हरियाणा की कप्तान नीलम ने दूसरे क्वार्टर के आखिर में 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक स्कोर 1-0 था। मिजोरम के लिए वनलालरिनहलुई ने 39वें मिनट में गोल दागकर बराबरी कर ली।
हालाँकि, तीसरे क्वार्टर के आखिर में हरियाणा की पिंकी ने 43वें मिनट में निर्णायक मैदानी गोल कर स्कोर 2-1 अपनी टीम को विजयी बढ़त के साथ जीत दिला दी।
वहीं एक अन्य मुकाबले में महाराष्ट्र ने बंगाल को 2-1 से हराया। खेल का पहला गोल दूसरे क्वार्टर के आखिर में ऐश्वर्या दुबे ने 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया। महाराष्ट्र के पास यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी, जमुना एक्का ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकरबंगाल को तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही बराबरी दिला दी।
तनुश्री दिनेश कडु ने 54वें मिनट अंतिम क्वार्टर में मैदानी गोल कर महाराष्ट्र को एक बार फिर बढ़त दिला दी। खेल के अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबला 2-1 से गेम जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *