नई दिल्ली : हरियाणा पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने प्रदेश के विकास के लिए 17 सूत्रीय संघर्ष समिति की सभी मांगों को यथाशीघ्र पूरी करने की मांग की है। भड़ाना ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि हरियाणा के जनमानस के हक की लड़ाई को वह लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण हरियाणा के विकास के वास्ते 17 सूत्रीय संघर्ष समिति में जितने भी मुद्दे रखे हैं , वे सभी प्रदेशवासियों से जुड़ी गंभीर मसले हैं जो आज एक व्यक्ति को साधारण जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार का मंसा साफ हो तो सारी मांगो को पूरा करने में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा करने के लिए उनके पास कई अहम सुझाव है जो मांगने पर वह सरकार को दे सकते हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि 17 सूत्रीय मांगो को अगर सरकार पूरा कर देती है तो समिति उसके साथ है। अन्यथा जो इसे लागू करेगा समिति उसके साथ रहेगी और वोट भी उसी को मिलेगा जो इन मांगों को पूरा करेगा।
उन्होंने कहा कि इसके वास्ते प्रत्येक शनिवार रविवार को हरियाणा के दर्जनों गांव के आकर उनसे मिलते हैं और उनके इस आंदोलन में अपना भरपूर समर्थन दे रहे हैं। भड़ाना का कहना है कि नूहू, पुनहाना, फिरोजपुर झिरका सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र से लोग गत सप्ताह भी बड़ी संख्या में आकर मिले तथा उन्होंने 17 सूत्रीय संघर्ष समिति को और मज़बूत करने की बात कही।
