गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा रोडवेज हड़ताल

27 को निर्णायक आंदोलन की घोषणा करेगा साझा मोर्चा

चंडीगढ़ : हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने रोडवेज कर्मचारियों की बुधवार की हड़ताल के सफल होने का दावा करते हुये कहा कि 27 जनवरी को वह निर्णायक आंदोलन की घोषणा करेंगे। बार-बार मांगें मान लिये जाने के बावजूद उन पर अमल न करने की हरियाणा सरकार की “वेदाखिलाफ़ी” के खिलाफ और नये हिट एंड रन कानून के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेश भर में “चक्का जाम” का आह्वान किया था। शाम को सांझा मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं नरेंद्र दिनोद, सुमेर सिवाच और अन्य नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सरकार के तमाम हथकंडों के बावजूद आज प्रदेश भर में 3200 बसों में से 3000 बसों का पूर्ण रूप से चक्का जाम रहा। उन्होंने कहा कि सरकार के “उदासीन” और “टरकाऊ” रवैये के खिलाफ 27 जनवरी को सांझा मोर्चा बैठक कर आगामी निर्णायक आंदोलन का एलान करेगा। कर्मचारियों की मांगों में पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, रिक्त पड़ भरने और अन्य मांगें भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *