गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा की साजिश के तहत दिल्ली का पानी हरियाणा ने रोका

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी(आप) ने हरियाणा पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि छठे चरण में मतदान से पहले पानी रोककर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साज़िश रचने का काम किया है।
आतिशी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में आ रही यमुना की जल आपूर्ति हरियाणा द्वारा रोकी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई जहां पानी की समस्या कभी नहीं रही। जब पता लगाया गया तो हरियाणा का सच सामने आया।
उन्होंने कहा कि वजीराबाद में यमुना का जल स्तर सामान्य तौर पर 675 फीट होता है। जब कम होता है तो भी 672 फीट तक रहता है लेकिन 11 मई से 21 मई तक हरियाणा दिल्ली का पानी रोक रहा है। गत 11 मई को जल स्तर 671 फीट था, ये तीन दिन तक बना रहा तथा 21 मई को पानी घटकर 671 फीट के भी नीचे आ गया।
आतिशी ने आरोप लगाया कि 25 मई को मतदान से पहले भाजपा नया षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा “हम दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक आए दिन नयी साजिश की जाएगी और मतदाताओं को बरगलाया जाएगा। अब भाजपा जितनी भी साजिश कर ले, दिल्ली वालों को बेवकूफ नहीं बना सकती। दिल्ली की सातों सीटें भाजपा हार रही है और इंडिया समूह जीत रहा है।
आप नेता ने कहा कि यमुना का इतना कम स्तर कभी नहीं हुआ है और इसके लिए हरियाणा सरकार को पत्र लिखेंगे तथा जरुरत पड़ी तो अदालत जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *