गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा को मिलेगा खेल विश्वविद्यालय

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा है कि प्रदेश को जल्द ही खेल विश्वविद्यालय मिलेगा ।
उन्होंने आज विधानसभा में एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस खेल विश्वविद्यालय से सम्बन्धित विधेयक इसी बजट सत्र के दौरान पारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस विधेयक में संशोधन कर खेल संस्थानों (महाविद्यालय/ संस्था) को मान्यता देने का भी प्रावधान किया गया है। कोई भी खेल संस्थान (महाविद्यालय / संस्था) जो पुनर्वासन तथा भौतिक चिकित्सा, शारीरिक विद्या एवं खेल विज्ञान, खेलकूद प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में कलात्मक शैक्षणिक प्रशिक्षण और अनुसंधान, खेल चिकित्सा व प्रौद्योगिकी, खेलकूद अवसंरचना अभियान्त्रिकी, गाइनकोलोजी, नैदानिक जैव यान्त्रिकी, खेलकूद मनोविज्ञान, खेलकूद पोषण, खेलकूद पत्रकारिता, खेलकूद मार्किटिंग तथा खेल कोचिंग भी शामिल हैं, के क्षेत्र में पाठयक्रम चला रहे हैं, वे इस विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सभी जिलों की जीओ मैपिंग करवा रही है तथा जिलों की आवश्यकतानुसार वहां के खेल संस्थानों को अपग्रेड करने का कार्य जल्द ही आरम्भ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *