पानीपत। हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों की खापों के प्रतिनिधियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। दरअसल, ये सभी खापे जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मीटिंग करने पहुंचे थे। जहां पुलिस ने मीटिंग करने की परमिशन न होने की बात कहते हुए उन्हें मीटिंग करने से रोका और हिरासत में ले लिया। सभी को आर के पुरम थाने में ले जाया गया। जहां 3 घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। मामला सत्यपाल मलिक की टिप्पणी के बाद आए सीबीआई की चि_ी से जुड़ा हुआ है। सत्यपाल मलिक का सम्मान करने के लिए हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खाप प्रतिनिधि, आरके पुरम के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में एकत्रित हुए थे। वहां पर जैसे ही सत्यपाल मलिक पहुंचे, दिल्ली पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने से रोक दिया। वहां पर टेंट गिरा दिया गया। खाप प्रतिनिधियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। वह सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुलिस ने कहा- पार्क में आयोजन की मंज़ूरी नहीं ली गई थी।
