गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को आज लोकायुक्त पुलिस ने सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रीवा लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के जयसिंहनगर थाना के प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र तिवारी को दोपहर राजकुमार कुशवाहा नामक एक किसान से यह रिश्वत लेते पकड़ा गया। आरोपी प्रधान आरक्षक ने राजकुमार कुशवाहा के विरूद्ध पास्को एक्ट की धाराओं को जोड़ने का भय दिखाकर उससे अवैध रूप से सात हजार रूपए की मांग की थी, जिसकी शिकायत राजकुमार द्वारा लोकायुक्त पुलिस से की गयी।
लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के सत्यापन के बाद आरोपी को राजकुमार से यह रिश्वत लेते धरदबोचा। आरोपी के विरूद्ध भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *