जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रतापगढ़ जिले में सुहागपुरा थाने के एक हैड कांस्टेबल को साढ़े चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार किया। एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ब्यूरो की चित्तौड़गढ़ इकाई को परिवादी ने शिकायत की कि परिवाद पर पक्ष में कार्यवाही करने की एवज में यशवंत सिंह ने दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की हैं।
इस पर ब्यूरो टीम ने सत्यापन के बाद प्रतापगढ़ में ट्रेप कार्यवाही करते हुए श्री यशवंत सिंह निवासी पचलासा, तहसील आसपुर, थाना साबला जिला डूंगरपु हाल हैड कांस्टेबल पुलिस थाना सुहागपुरा जिला प्रतापगढ़ को परिवादी से साढ़े चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि आरोपी शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से दो हजार रुपए रिश्वत के रुप में ले चुका था। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।
हैड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार
