गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हैडकांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दौसा जिले के बांदीकुई थाने के हैडकांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद शर्मा को एक मामले में ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सोमवार को गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) बताया कि परिवादी ने एसीबी क दौसा इकाई को शिकायत की कि उसके विरुद्ध दर्ज प्रकरण में परिजनों का नाम निकालने की एवज में अनुसंधान अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।
इस पर ब्यूरो टीम ने सत्यापन कर हैड कांस्टेबल को परिवादी से ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *